LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय महाधिवेशन खेलगांव में शुरु, हेमंत सोरेने को बनाया जा सकता है पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय महाधिवेशन सोमवार को खेलगांव में शुरू हुआ। इस महाधिवेशन की शुरुआत शिबू सोरेन ने की। इस महाधिवेशन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हेमंत सोरेन को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय महाधिवेशन
झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय महाधिवेशन खेलगांव में शुरु- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची के खेलगांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वां दो दिवसीय महाधिवेशन शुरु किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के केद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। इस महाधिवेशन में पार्टी की ओर से बड़ा निर्णय लेते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त कर दिया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

झामुमो आंदोलन से उपजी पार्टी

स्वागत भाषण देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है। झारखंड को बिहार से अलग करने के लिए झामुमो का गठन किया गया था। शिबू सोरेन के नेतृत्व में जब आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही थी, तब झारखंड के विभिन्न इलाकों से लोग आंदोलन को समर्थन देने आते थे। त्याग और समर्पण के माध्यम से झारखंड को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली। पर सत्ता जिनके हाथों में रही, उनका आदिवासियों और मूल निवासियों से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने सिर्फ झारखंड को लूटा।

वक्फ संशोधन बिल का जताया विरोध

इस कार्यक्रम में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन खराब स्वास्थ्य के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे। अधिवेशन के दौरान वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी ने पार्टी का 16 राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा। जिसे पास कर दिया गया। प्रस्ताव में वक्फ संशोधन बिल का विरोध जताया गया। जातिगत जनगणना करने का प्रस्ताव रखा गया। ओबीसी के लिए 27% आरक्षण, 1932 आधारित स्थानीय नीति और परिसीमन का विरोध हुआ। महाधिवेशन में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

सत्ता का मोह नहीं-सोरेन

महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें सत्ता का मोह नहीं है। झारखंड और झारखंडियों की रक्षा करना उद्देश्य है। राज्य सरकार ने छह महीने में कम से कम 30 योजनाओं को धरातल पर उतारा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जेपीएससी परीक्षा में 75 प्रतिशत एसटी, एससी, ओबीसी और स्थानीय छात्रों का उत्तीर्ण होना विपक्ष को चुभ रहा है, क्योंकि पहले ये आंकड़ा बाहरी छात्रों का हुआ करता था।

NSIT
Nsmch

लोगो के जीवन में सुधार लाना हमारी प्राथमिकता

हेमंत सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता और सिपाहियों की मेहनत की बदौलत हमने-अपने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बोलने वाले दल को हराया है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है। सभी साथी भी महसूस कर रहे होंगे कि आज हमारे महाधिवेशन में पूर्व से बेहतर भव्यता है, इसी प्रकार हमें राज्य के लोगों के लिए भी दिन-रात काम कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

गुरु जी को लोग सम्मान की नजरों से देखते हैं

हेमंत ने कहा कि शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी को सिर्फ  झारखंड के लोग हीं नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों का प्यार मिलता है। पूरे देश-दुनिया के लोग दिशोम गुरुजी को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं। गुरुजी जी के नेतृत्व और असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला।