LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Vice President Election: लकी निकला झारखंड राजभवन, राष्ट्रपति के बाद अब उपराष्ट्रपति देने की तैयारी, भारतीय राजनीति में बन रहा है नई परंपरा का प्रतीक

Vice President Election: झारखंड राजभवन इन दिनों राजनीतिक और संवैधानिक चर्चाओं के केंद्र में है। वजह है एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

Vice President Election
रांची का राज्यपाल भवन बना देश की राजनीति का पॉवर हब- फोटो : social Media

Vice President Election: झारखंड इन दिनों राजनीतिक और संवैधानिक चर्चाओं के केंद्र में है। वजह है एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। खास बात यह है कि राधाकृष्णन झारखंड के भी पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं।

अगर वे चुनाव जीत जाते हैं तो यह पहला मौका होगा जब देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों ही ऐसे नेता होंगे, जो कभी झारखंड के राजभवन में रह चुके हैं। वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में ऐतिहासिक रूप से सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया था।

सोशल मीडिया पर इसे झारखंड का सौभाग्य बताया जा रहा है। यूजर्स  लिख रहे हैं “झारखंड राजभवन में रहने वालों का सीधा टिकट अब राष्ट्रपति भवन या उपराष्ट्रपति भवन तक!” द्रौपदी मुर्मू  18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं। सबसे लंबा कार्यकाल (6 साल से अधिक) था।2022 में देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं।

सी.पी. राधाकृष्णन  18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे ,अभी वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और एनडीए के उम्मीदवार उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए है।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एनडीए के पास राज्यसभा में संख्याबल है, इसलिए राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यदि वे उपराष्ट्रपति बनते हैं, तो यह संयोग न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा।