LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तय की माओवाद को खत्म करने की डेडलाइन, कहा इतने समय में ही कर देगें नक्सलियों का सफाया

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलवाद को खत्म करने की नई डेडलाइन जारी कर दी है। एक प्रेसवार्ता के दौरान डीजीपी ने कहा कि आगामी बरसात के पहले सारंडा इलाके से माओवादियों का खात्मा कर दिया जाएगा।

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तय की माओव
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तय की माओवाद को खत्म करने की डेडलाइन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में एक प्रेसवार्ता के दौरान डीजीपी ने कहा कि मार्च 2026 में केंद्र सरकार ने माओवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की है, लेकिन झारखंड पुलिस बरसात के पूर्व सारंडा इलाके से माओवादियों का खात्मा कर देगी।

नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए

डीजीपी ने नक्सलियों को आगाह करते हुए कहा कि माओवादियों के लिए लुगु पहाड़ी के मुठभेड़ की घटना एक सबक है। इस घटना से सबक लेते हुए उन्हें सरकार के सरेंडर नीति के तहत मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि राज्य में अब प्रत्येक सक्रिय नक्सली का लोकेशन पुलिस के पास है। वह किससे मिलते हैं, कहां से लेवी वसूलते हैं, उनकी गतिविधियां कहां कहां होती है, ये जानकारी उपलब्ध है। ऐसे में माओवादियों का बचना अब मुश्किल हो गया है। उनके पास मुख्यधारा में जुड़ने के अलावा अब कोई और रास्ता नहीं बचा है।

जवानों के बीच बंटेगी इनाम की राशि

डीजीपी ने बताया कि नक्सलियों के इनाम की पूरी राशि इसमें शामिल जवानों को मिलेगी। बता दे कि लुगु पहाड़ी के मुठभेड़ में मारे गए  प्रयाग पर एक करोड़ व साहेबराम मांझी पर 10 लाख का इनाम था।