LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा उनके सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) को लेकर केंद्र सरकार और न्यायपालिका में चल रहे विवाद और बढ़ते दबाव का सीधा परिणाम माना जा रहा है।

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया
झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा- फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) अनुराग गुप्ता (आईपीएस, 1990 बैच) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने निर्धारित कार्यकाल की समाप्ति से पहले ही यह कदम उठाया है।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास में अपना इस्तीफा सौंपा, हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस्तीफे की पृष्ठभूमि

यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार को लेकर विवाद चल रहा था।वह 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। राज्य सरकार ने 2 फरवरी 2025 को उन्हें 2 साल का सेवा विस्तार दिया था।केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल 2025 को ऑल इंडिया सर्विस रूल का हवाला देते हुए इस एक्सटेंशन पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

संभावित नए डीजीपी

अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद अब नए डीजीपी के लिए 1992 बैच के अधिकारी प्रशांत सिंह या 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया के नाम की चर्चा चल रही है।

NSIT
Nsmch

अनुराग गुप्ता ने इससे पहले भी राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड भी मिल चुका है।