LATEST NEWS

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

झारखंड: छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, TDPL की परीक्षाएं और नतीजे रद्द

रांची में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने टीडीपीएल (TDPL) से जुड़ी सभी परीक्षाओं, घोषित नतीजों और चयन प्रक्रियाओं को पूरी तरह रद्द करने का ऐलान कर दिया है।

CM Hemant Soren Decision TDPL Exam Cancelled Jharkhand
CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, TDPL की परीक्षाएं और नतीजे रद्द- फोटो : news 4 nation

रांची में अभ्यर्थियों और छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारी छात्रों की मांगों और मामले के तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद टीडीपीएल (TDPL) से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है।

टीडीपीएल (TDPL) की सभी गतिविधियां रद्द 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि टीडीपीएल संस्था के माध्यम से संचालित या आयोजित की गई हर गतिविधि को शून्य घोषित कर दिया गया है। इसके तहत पूर्व में आयोजित की जा चुकी परीक्षाएं, उनके घोषित नतीजे, चयन प्रक्रिया में शामिल या चयनित किए गए सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी और संस्था की ओर से की गई अन्य सभी कार्रवाइयां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

आंदोलनकारी छात्रों को मिली बड़ी राहत

पिछले कुछ दिनों से रांची में टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं और कार्यप्रणाली में अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थी लगातार सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री सोरेन के इस कड़े और त्वरित फैसले के बाद विरोध दर्ज करा रहे हजारों परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस कदम से पारदर्शिता की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।