LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News : प्रोजेक्ट भवन में होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजना सहित कई अन्य प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Jharkhand News : झारखंड कैबिनेट की बैठक का आयोजन प्रोजेक्ट भवन में किया जाएगा। सरकार इस बैठक में इंटर्नशिप योजना लागू करने पर विचार कर रही है। यह इंटर्नशिप 8 सप्ताह तक चलेगा। इस योजना के द्वारा चयन किए छात्रों को हर माह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

Jharkhand News : प्रोजेक्ट भवन में होगी झारखंड कैबिनेट की बै
प्रोजेक्ट भवन में होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi : झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन में शुरु  होगी। इस बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव सहित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।

छात्रों के लिए शुरु की जाएगी इंटर्नशिप योजना

झारखंड सरकार की ओर से झारखंड के परंपरागत प्रथाओं खासकर कला, विज्ञान और आहार संबंधी प्रथाओँ को बढावा देने के उद्येश से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रास रुट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना को शुरु करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

Diarch GO

आठ महीने की होगी इंटर्नशिप की अवधि

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को सेमेस्टर ब्रेक के दौरान राज्य की सभी 4350 पंचायतों में ग्रासरूट इनोवेशन को मैप करने के लिए इंटर्नशिप करायी जायेगी। प्रत्येक पंचायत में चार विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा. इसके लिए उन्हें एकेडमिक क्रेडिट भी दिया जायेगा. यह इंटर्नशिप आठ सप्ताह की होगी. इसमें राज्य के सभी निजी व सरकारी विश्वविद्यालय और उसके अंगीभूत व संबंद्ध कॉलेजों के छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. इस दौरान चयनित छात्रों को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा.

कई अन्य प्रस्तावों पर बन सकती है सहमति

इस योजना से जुड़े छात्रों को छह सप्ताह तक क्षेत्र भ्रमण करना अनिवार्य होगा। सरकार के ग्रास रुट इनोवेशन योजना के तहत इंटर्नशिप की कुल अवधि आठ सप्ताह की होगी। सरकार की ओर से प्रस्तावित इस बैठक में उद्योग विभाग से  जुड़े प्रस्ताव और कई अन्य प्रस्तावों के भी शामिल होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch