LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

रांची में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, सड़क पर बने गड्ढे में समा गई स्कॉर्पियो

रांची में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, सड़क पर बने गड्ढे में
रांची में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, सड़क पर बने गड्ढे में समा गई स्कॉर्पियो- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया है, जिससे गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया है.मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. राजधानी रांची की कई प्रमुख सड़कें, निचले इलाके और मोहल्लों पानी भर गया हैं. सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है, जहां से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया है. 

सड़क पर गड्ढे में फंसी स्कॉर्पियो

राजधानी रांची  में जलजमाव का ऐसा हाल है कि सोमवार की शाम कांटाटोली फ्लाईओवर के पास एक स्कॉर्पियो कार पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में समा गई. हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

Diarch GO

वज्रपात से दो लोगों की मौत

लगातार हो रही बारिश के दौरान हुई वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के हेसलपिरी गांव में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाल गोविंद महतो और उदयनाथ महतो के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब दोनों अपने जानवरों के साथ घर लौट रहे थे।

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए रांची सहित 15 से अधिक जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह दी है।

NSIT
Nsmch