LATEST NEWS

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

Jharkhand News : झारखंड में नए समीकरण बनाने में जुटी भाजपा, हेमंत सोरेन की बढ़ सकती है मुश्किलें

Jharkhand News : झारखण्ड में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा नए समीकरण बनाने में जुट गयी है. इस समीकरण से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती है..जानिए क्या है पूरा मामला

Jharkhand News :  झारखंड में नए समीकरण बनाने में जुटी भाजपा,
बीजेपी का नया समीकरण - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड विधान सभा चुनाव में हार के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए अब अपनी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। बीजेपी ने मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए संगठन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन

झारखंड में आने वाले दिनों में निकाय के चुनाव होने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक ओबीसी और आदिवासी नेताओ की नई टीम तैयार करने में जुटी है। इससे हेमंत सोरेन के लिए टेंशन बढ़ सकती है।

भाजपा ने कसी कमर

हालांकि यह निकाय चुनाव दलिय स्तर पर होंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है। लेकिन भाजपा अपने नेताओं को जीत दिलाने के लिए अभी से कमर कस ली है। इसी क्रम में भाजपा आदिवासी नेताओं की टीम तैयार करने में जुट गई है और इसके लिए आरएसएस और विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि वाले कार्यकर्ताओं की पहचान भी की जा रही है।

जनाधार पाने की कोशिश में बीजेपी

विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अपना जनाधार फिर से पाने के लिए मशक्कत कर रही है। इसी के साथ ओबीसी समुदाय को मजबूती से अपने साथ जोड़कर पार्टी अगले पांच सालों में एक मजबूत आधार तैयार करने में जुटी है।

NSIT
Nsmch

केन्द्रीय नेतृत्व ने भी दी जिम्मेदारी

भाजपा का   केंद्रीय नेतृत्व भी संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्दैश दिए हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को ओबीसी-आदिवासी समुदाय के बीच आधार मजबूत करने को कहा गया है। केन्द्रीय नेतृत्व ने इन दोनों समुदायों के लिए किए गए कामों को उन तक पहुंचाने का जिम्मा दिया है। 

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट