LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Jharkhand News: झारखंड में आजसू पार्टी को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व प्रत्याशी ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा झामुमो का दामन

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा में नीरू शांति भगत ने आजसू पार्टी को बड़ा झटका देते हुए अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।

Jharkhand News: झारखंड में आजसू पार्टी को लगा बड़ा झटका, इस
आजसू के नीरू शांति भगत झामुमो में हुए शामिल- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के लोहरदगा के आजसू के पूर्व प्रत्याशी नीरु शांति भगत ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया है। झामुमो के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर है आस्था

इस अवसर पर नीरू शांति भगत ने कहा कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। आजसू के हजारीबाग और रामगढ़ जिला सहित जिन कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ली है, उनमें आजसू के केंद्रीय कार्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहरदगा जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम और पार्टी के अन्य उपस्थित रहे।

कई लोग रहे मौजूद

झामुमो की सदस्यता लेने वालों में जिला संयोजक विश्वास उरांव एवं अशोक लुगुन, अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, शमीम अंसारी, कलीम खान, वसीम अंसारी, नरेश साहू, परमेश्वर भगत, पंकज मिश्रा, विकास गिरी, बलराम साहू, कबीर अंसारी, मालती टोप्पो, हेमंती देवी, सुनील नाग, अनुराग भारद्वाज आदि शामिल हैं।