LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

₹80,000 के लिए खूनी साजिश,50 साल के प्रेमी ने बेटों संग मिलकर की प्रेमिका की कर दी निर्मम हत्या

राजधानी में एक 50 साल के प्रेमी ने अपनी 30 साल की प्रेमिका की अपने दो बेटों के साथ मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

₹80,000 के लिए खूनी साजिश,50 साल के प्रेमी ने बेटों संग मिलक
₹80,000 के लिए खूनी साजिश,50 साल के प्रेमी ने बेटों संग मिलकर की प्रेमिका की कर दी निर्मम हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वजह ₹80,000 का कर्ज और प्रेमिका द्वारा की जा रही ब्लैकमेलिंग थी।

घटना और पहचान 29 सितंबर को रांची के सदर थाना क्षेत्र में पीएचईडी पानी टंकी के पास एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त अगले 72 घंटों तक नहीं हो पाई थी, जिसके बाद एसएसपी ने जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर, मृतक महिला की पहचान ओरमांझी निवासी तनुश्री के रूप में हुई।

पैसे का विवाद बना हत्या का कारण जांच टीम ने संदेह के आधार पर मृतका के लगभग 50 वर्षीय प्रेमी जयपाल सिंह और उसके दो बेटों—धीरज सिंह (24) और करण कुमार सिंह (19)—को हिरासत में लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद, तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि तनुश्री ने जयपाल को ₹80,000 उधार दिए थे। जब जयपाल पैसे नहीं लौटा रहा था, तो तनुश्री ने जयपाल को उनके संबंधों का खुलासा करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

एक गलती से पकड़े गए आरोपी ब्लैकमेलिंग और कर्ज से परेशान जयपाल ने बेटों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या करने के बाद, आरोपी ने सोचा कि वह मृतका के अकाउंट से पैसे निकाल लेगा। जयपाल ने तनुश्री के मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर अपने फोन में लगाया, फोन पे एक्टिवेट किया और ₹50,000 अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसी तकनीकी चूक और पैसे निकालने की फिराक में होने के कारण पुलिस ने तीनों बाप-बेटों को आसानी से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं और तीनों को जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch