LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीति में शोक की लहर

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से राज्य में शोक की लहर है, राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है, तीन दिनों तक राज्य में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, और झंडा झूका रहेगा..

राजकीय शोक घोषित
तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित - फोटो : social media

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन सोमवार सुबह नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर इसकी जानकारी दी। वहीं अब पूर्व सीएम के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। 

तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

दरअसल, राज्य सरकार ने 04 अगस्त से 06 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य भर के सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। सरकारी आदेश के अनुसार, झारखंड सरकार के सभी कार्यालय 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे। यह निर्णय शिबू सोरेन के सम्मान में लिया गया है।

81 साल की उम्र में निधन 

शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई थी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

NSIT
Nsmch

पीएम मोदी ने की मुलाकात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में शिबू सोरेन का अंतिम दर्शन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट  कर कहा कि, "शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने सर गंगा राम अस्पताल गया। उनके परिवार से भी मिला। मेरी संवेदनाएँ हेमंत जी, कल्पना जी और श्री शिबू सोरेन जी के प्रशंसकों के साथ हैं"।