LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: गिरिडीह में दो पक्षों के बीच पथराव से इलाके में तनाव की स्थिति, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों गुट आपस में पथराव करने लगे,जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: गिरिडीह में दो पक्षों के बीच पथराव से इलाके
दो पक्षों के बीच पथराव से इलाके में तनाव की स्थिति- फोटो : SOCIAL MEDIA

Giridih:झारखंड के गिरिडीह में दो सोमवार शाम को दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसी बीच लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। यह घटना नगर थाना के ठीक पीछे धरियाडीह में घटित हुई।

घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण

इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों के बीच सुबह से ही वाद-विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों गुटों को समझा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन दोनों गुट शाम को एक बार फिर आपस में भिड़ गए और इस बार मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक-दूसरे पर पत्थर चलाना शुरु कर दिए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Diarch GO

मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही डीसी नमन प्रियेश और   एसपी डॉ बिमल कुमार ने त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। यहां के लोगों के द्वारा इस घटना को संप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की गई लेकिन मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने लोगों को समझा-बूझाकर मामले को नियंत्रण में किया।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

पुलिस के द्वारा उपद्रवियों की खोज की जा रही है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है ताकि इस घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उन सबों के उपर कानूनी कार्यवाई की जा सके। 

NSIT
Nsmch