LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

Police News: DGP, DIG, और SP के खिलाफ केस करेगा ASI, मांगी 3 दिन की छुट्टी, जाएंगे कोर्ट, आवेदन देख पुलिस महकमा में हड़कंप

Police News: छुट्टी ना मिलने से परेशान ASI ने अब DGP, DIG, और SP के खिलाफ कोर्ट में केस करने के लिए ही छुट्टी मांग ली है। ASI के आवेदन को देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

ASI
ASI asked for 3 days leave- फोटो : social media

Police News:  झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरआईटी थाना में पदस्थ एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट में केस करने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा तीन दिन की छुट्टी का आवेदन भी दिया है। आवेदन देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

छुट्टी न मिलने से परेशान ASI

बताया जा रहा है कि ASI शुभंकर कुमार ने अधिकारियों पर शोषण और मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जरूरी कामों के लिए छुट्टी मांगी, लेकिन हर बार आवेदन खारिज कर दिया गया। इस कारण वह मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चले गए हैं। वहीं अब छुट्टी ना मिलने से परेशान एएसआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर केस करने के लिए ही तीन दिन की छुट्टी मांग ली है। 

आवेदन में लगाए आरोप

शुभंकर ने अपने आवेदन में बताया कि 2024 में उन्हें आकस्मिक अवकाश (CL) और क्षतिपूर्ति अवकाश (CPL) का एक भी दिन उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों के रवैये के कारण उनकी छुट्टियां व्यर्थ चली गईं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से उन्होंने कोर्ट जाने का निर्णय लिया।

न्यायालय जाने के लिए मांगी छुट्टी

शुभंकर ने तीन दिन की छुट्टी का आवेदन देते हुए कहा कि वह रांची हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगाने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के वेतन से कटौती कर क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार छुट्टी के लिए आवेदन देने के बावजूद, उन्हें अनुमति नहीं दी गई। शुभंकर ने आरोप लगाया कि उन्हें बेटे के जन्मदिन, काली पूजा और भतीजी की शादी जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर भी छुट्टी नहीं दी गई। छुट्टियों का उपयोग न कर पाने के बावजूद, उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने इसे केवल अपना मुद्दा न बताते हुए कहा कि यह समस्या पूरे पुलिस विभाग में है।

NSIT
Nsmch

“अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहा हूं”

शुभंकर का कहना है, "मैं सरकार से कुछ नहीं मांग रहा, बस दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं। न्यायालय जाने का निर्णय लेकर मैं अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहा हूं।" इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। अब यह देखना होगा कि शुभंकर कुमार के आवेदन पर उच्च अधिकारी क्या कदम उठाते हैं और अदालत में मामला किस दिशा में जाता है।