LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

दुमका में हैवानियत: मां को पिटते देख बचाने आया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट

एक पिता ने गुस्से में अपने 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 Dumka father kills son domestic dispute
दुमका में हैवानियत- फोटो : news 4 nation

झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत साधुडीह गांव में एक कलयुगी पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी संजय कामती ने आपसी विवाद के दौरान अपने ही 10 वर्षीय बेटे कुशल कुमार की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस खूनी संघर्ष में उसने अपनी पत्नी पूजा देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, जहाँ एक पिता के गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

केस वापस लेने का दबाव और मां को बचाने की कोशिश बनी काल

जानकारी के अनुसार, संजय कामती का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को संजय अपनी पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख जब 10 साल का मासूम कुशल अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा, तो गुस्साए पिता ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मासूम कुशल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद जंगल में छिपा हैवान, ग्रामीणों ने दबोचा

अपने बेटे की हत्या और पत्नी को लहूलुहान करने के बाद आरोपी संजय कामती मौके से फरार होकर पास के घने जंगल में छिप गया था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को जंगल से खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच का दायरा

रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से जरमुंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले काफी समय से अपनी ससुराल साधुडीह में रह रहा था। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। घायल पत्नी का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।