LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में तेजी से बढ़ रहा है गोतस्करी का धंधा, करोड़ो का चल रहा है कारोबार

Jharkhand News:झारखंड के धनबाद में गोतस्करी का मामला तेजी से बढ़ रहा है और इस अवैध कारोबार में पैसे के लेनदेन का जबरदस्त खेल चल रहा है। यह राशि वैसे व्यक्तियों को दी जाती है, जो इस काम में बाधा उत्पन्न करते हैं।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में तेजी से बढ़ रहा है गोतस्
करोड़ो का चल रहा है कारोबार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड के धनबाद में गोतस्करी के अवैध कारोबार का खेल खेला जा रहा है। जिले के तोपचांची से लेकर मैथन बॉर्डर तक की दूरी लगभग सत्तर किलोमीटर की है और इसके लिए तस्करों को 1.55 लाख प्रति किलोमीटर की दर से प्रत्येक महीने भुगतान किया जाता है।

इलाके के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है रकम

गुप्त सूचना से मिली जानकारी के आधार पर जीटी रोड़ पर भुगतान के लिए दो तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। बॉर्डर पर इस काम के लिए रोड़ा बन रहे लोगों को दैनिक या मासिक भुगतान किया जाता है। गोतस्करी के इस मामले मे प्रत्येक माह 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है। यह भुगतान इलाके के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।

Diarch GO

मवेशियों से भरा हुआ ट्रक पकड़ा गया

इसी क्रम मे जांच के दौरान शुक्रवार को धनबाद और गिरिडीह सीमा पर एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें ठूंस-ठूंसकर मवेशियों को भरा गया था। इस कंटेनर पर पुलिस को गुमराह करने के लिए डाक पार्सल लिखा हुआ था। इस मामले को लेकर गिरिडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करोड़ो का हो रहा है गोरखधंधा

एक अनुमान के मुताबिक प्रत्येक दिन औसतन पंद्रह गाड़ियां मवेशियों को लेकर बॉर्डर से गुजरती है और जो लोग इस गोरखधंधे में संलिप्त होते है,उन्हें प्रत्येक वाहन के लिए तीन सौ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।ऐसे में इस कारोबार में करोड़ो रुपये के गोरखधंधे की बात सामने आई है।

NSIT
Nsmch