LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Jharkhand News: सीबीआई की टीम ने धनबाद में चार कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार, सेवानिवृत होने वाले एक कर्मचारी से इतने रुपये लेने का है आरोप

Jharkhand News: सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने धनबाद के इसीएल खुदिया कोलियरी के चार कर्मचारियों को पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: सीबीआई की टीम ने धनबाद में चार कर्मचारियों क
धनबाद में चार कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने धनबाद के चार कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन कर्मचारियों के नाम क्रमशः शीतल बाउरी, अरविंद कुमार राय, शंकर चौहान और अजय कुमार मंडल है।

रिश्वत लेने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

रिश्वत की मांग करने वाले ये सभी कर्मचारी ईसीएस खुदिया कोलियरी के हैं। इन सभी कर्मचारियों पर आरोप है कि वे इलेक्ट्रीशियन उमेश सिंह,जो 31 मार्च को सेवानिवृत होने जा रहे हैं, उनके पीएफ और अन्य कागजातों को बनाने के लिए पंद्रह हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

सीबीआई की टीम कर रही है पूछताछ

उमेश सिंह के द्वारा इस मामले की शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक टीम को की गई थी। सीबीआई की टीम ने इसी शिकायत पर कार्यवाई करते ईसीएस खुदिया कोलियरी से इन चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इन सभी गिरफ्तार कर्मचारियों को सीबीआई पूछताछ के लिए मुगमा गेस्ट हाउस ले गई है।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्यवाई

सीबीआई ने अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता के आवेदन को आधार बनाकर इन सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर इन कर्मचारियों के उपर कानून के तहत कार्यवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch