LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना को लेकर इस शहर मेंं लगाया जाएगा शिविर, लाभुकों के पास आधार सीडिंग कराने का है अंतिम मौका

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक अकाउंट का आधार सीडिंग कराने के लिए देवघर में शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिले के सभी पंचायतों में 1 से 7 मई तक लगाया जाएगा।

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना को लेकर इस शहर मेंं
लाभुकों के पास आधार सीडिंग कराने का है अंतिम मौका- फोटो : SOCIAL MEDIA

Deoghar: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य कर दिया गया है। आधार सीड़िग नहीं होने के कारण कई लाभुको को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आधार सीडिंग के लिए महिलाओं को परेशानी न हो इसको धयान में रखते हुए देवघर जिले के सभी पंचायतों में आधार सीडिंग के लिए शिविर लगाया जायेगा। यह शिविर कल 1 मई से शुरू हो रही है।

सभी पंचायतों में 1 से 7 मई तक लगेगा शिविर 

देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने आधार सीडिंग के लिए लगाये जा रहे शिविर के संबंध में जानकारी साझा की है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में 1 से 7 मई तक शिविर लगेगा। इस शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाभुकों के बैंक अकाउंट का आधार सीडिंग किया जायेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और बीडीओ को शिविर के सफल संचालन संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने जारी किए दिशा-निर्दश

उपायुक्त विशाल सागर ने जानकारी दी है कि इस शिविर में केवल उन महिलाओं को ही आने की जरूरत है, जिनको तीन माह की राशि 7500 रुपए 12 मार्च के बाद मिलें हैं। जिन लाभुकों को शुरुआत में ही 7500 रुपए मिल गये थे उनको इस शिविर में आने की जरूरत नहीं है। ऐसी महिलाओं के बैंक अकाउंट का आधार सीडिंग किया हुआ है।

NSIT
Nsmch