LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे लोग

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा में मां भद्रकाली मंदिर से लौटते समय भीषण हादसे में प्रीति कुमारी की मौत हो गई। शादी के घर में मातम पसर गया।

Road Accident
Road Accident - फोटो : freepik

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा जिले में शनिवार (26 अप्रैल) को एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गंधारिया गांव के पास हुई। सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने बताया कि राखेड़ गांव के झामुमो नेता अमरदीप प्रसाद का परिवार चार पहिया वाहन से इटखोरी प्रखंड स्थित माता भद्रकाली मंदिर में पूजा करने जा रहा था। उन्होंने बताया, 'दोपहर करीब दो बजे मंदिर से लौटते समय चालक को झपकी आ गई और वाहन गंधारिया गांव के पास एक पेड़ से टकरा गया।' 

पुलिस ने बताया कि घायलों का पहले चतरा के सदर अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान प्रसाद की नवविवाहिता बेटी आम्रपाली कुमारी (26), उनकी बहन पिंकी देवी (40) और उनकी मां बिमली देवी (75) के रूप में हुई है। भाषा  शुभम रंजनरंजन

शादी के घर मातम का माहौल

अमरदीप प्रसाद के घर, जहां अभी कुछ दिन पहले ही बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, अब मातम पसरा हुआ है। 20 अप्रैल को अमरदीप प्रसाद की बेटी प्रीति कुमारी की शादी रश्मिकांत साहु से हुई थी। शादी के बाद प्रीति अपने पति के साथ ससुराल से मायके बहरोता आई थीं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल था। लेकिन शनिवार सुबह, सबकुछ बदल गया।