LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Air Ambulance Crash:चतरा के जंगलों में एयर एंबुलेंस क्रैस, बिहार के एनेस्थीसिया डॉक्टर समेत 7 की दर्दनाक मौत, उम्मीदों की उड़ान बनी आख़िरी सफर

Air Ambulance Crash: आसमान में उड़ी एक उम्मीद भरी उड़ान कुछ ही मिनटों में मातम की खबर बन गई।...

Air Ambulance Crashes in Chatra Forest 7 Dead Including Biha
बिहार के एनेस्थीसिया डॉक्टर समेत 7 की दर्दनाक मौत- फोटो : X

Air Ambulance Crash: आसमान में उड़ी एक उम्मीद भरी उड़ान कुछ ही मिनटों में मातम की खबर बन गई। सोमवार की शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में सात जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं। उनमें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार गुप्ता भी शामिल थे।

डॉ. विकास मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, मगर बरसों से रांची में अपनी खिदमत अंजाम दे रहे थे। रांची सदर अस्पताल में वे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के तौर पर मरीजों की जान बचाते थे। उनकी पत्नी एसबीआई की कचहरी शाखा में कार्यरत हैं। एक 8 साल का मासूम बेटा अब अपने पिता की छांव से महरूम हो गया। जो शख्स दूसरों को जिंदगी देने निकला था, वही खुद तकदीर के इस बेरहम फैसले का शिकार हो गया।

Diarch GO

विमान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार की  शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। सोमवार की  7:34 बजे पायलट ने खराब मौसम की वजह से रास्ता बदलने की इजाजत मांगी। लेकिन कुछ ही लम्हों बाद रडार से संपर्क टूट गया। बाद में जंगलों में मलबा मिला टूटी हुई उम्मीदों और बिखरे अरमानों के साथ।

विमान में 41 वर्षीय संजय कुमार भी सवार थे, जो 65 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे। बेहतर इलाज की आस में परिजनों ने कर्ज लेकर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे में दो पायलट, डॉक्टर, पैरामेडिक और दो अटेंडेंट कोई भी जिंदा नहीं बच सका।

NSIT
Nsmch

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे की पुष्टि की है।बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90 (वीटी-एजेवी) मेडिकल मिशन पर था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम जांच में जुट गई है। ब्लैक बॉक्स और मौसम की पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

गांव से लेकर रांची तक गम की लहर है। बताया जाता है कि हादसे से एक दिन पहले ही डॉ. विकास ने एक सैनिक को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया था। आज वही फरिश्ता-ए-इंसानियत खामोश हो गया। उनकी आखिरी उड़ान अब सिर्फ एक दर्दनाक याद बनकर रह गई है।