LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से 17 दुकानें जलकर खाक, दुकानदारों ने की मुआवजे की मांग

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप भीषण आग लगने से 17 दुकानें जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की यह घटना गुरुवार की रात करीब दस बजे हुई।

Jharkhand News: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से 17 दुक
बोकारो रेलवे स्टेशन के आग लगने से 17 दुकानें जलकर खाक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: झारखंड को बोकारोरेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ीनुमा दुकानों में गुरुवार की देर रात करीब 1:00 बजे भीषण आग लग जाने से 17 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है लेकिन दुकानों के जलने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की शुरुआत एक गुमटी से हुई। आग की इस घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास की सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Diarch GO


कई दुकानें जलकर राख

रेलवे स्टेशन के समीप के दुकानदारों का कहना है कि रोज की तरह वे रात 11:30 बजे दुकान बंद कर के घर जाने वाले ही थे कि अचानक आग लगने की खबर मिली।  वहां मौजृद दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग ने कई दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया।

दुकानदार कर रहे हैं मुआवजे की मांग

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी दुकानों के  एक दूसरे से सटे होने के कारण एक दुकान से दूसरी दुकान में आग लग गई। फिलहाल प्रशासन आग लगने के सटीक कारण का पता लगा रही है, वहीं  दुकानदारों ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।

NSIT
Nsmch