LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result : 10 साल बाद हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार ! शुरूआती रूझान से भाजपा का सिर चकराया...

Haryana Vidhan Sabha Chunav result

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result : हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। 90 विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी वोटिंग जारी है। वहीं हरियाणा और जम्मू कश्मीर के शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे चल रही है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो हरियाणा में 10 सालों के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आ सकती है। दरअसल हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की आवश्कता है। वहीं शुरुआती रुझान में कांग्रेस हरियाणा में 56 सीटों से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी के खाते में केवल 28 सीट जाती दिख रही है। 

घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं और जींद से महावीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। हरियाणा के पानीपत शहर से बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार विज आगे चल रहे हैं। हरियाणा के गोहाना से बीजेपी के अरविंद शर्मा पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में समालखा से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छोकर, पलवल से करण सिंह दलाल आगे चल रहे हैं। 

वहीं गोपाल कांडा सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं। जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट आगे चल रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है, इसलिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती अभी जारी है, शुरुआती बढ़त के मुताबिक, कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुडा रोहतक सीट पर अपनी बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मंजू हुडा से आगे हैं।   


NSIT
Nsmch

नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आज गिनती का दिन है और मुझे विश्वास है कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है कि हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है।