LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Haryana - 15 अक्टूबर नहीं अब इस दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें नायब सिंह सैनी, तीसरी बार बदली तारीख

नयााब सिंह

Haryana -हरियाण विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 48 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। अब जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके अलावा हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात की भी स्थिति साफ हो गई है। सूबे के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 17 अक्टूबर को होगा। इस बात की जानकारी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है।

उन्होंने कहा कि "हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे।" बीते दिन दिल्ली में नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ था । भारतीय़ जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से हटा दिया गया था  और उनके जगह कुरूक्षेत्र के सांसद औऱ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनया गया था। इस बार का विधानसभा चुनाव भी भाजपा ने नयाब सिंह सैनी के चेहरे पर ही लड़ा था। नायब सिंह सैनी की सियासी सफर की बात करे तो वर्ष 2009 में पहली बार वे नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन इस चुनाव में जीत नही सके।

इसके बाद साल 2012 में पार्टी ने उन्हें अंबाला में ज़िला अध्यक्ष बनाया। साल 2014 में बीजेपी ने एक बार फिर नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया औऱ उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उतारा। जिसमें उन्होंने 3.84 लाख वोटों से जीत दर्ज की। नायब सिंह सैनी एक जुड़ाव बिहार से भी है। उन्होंने  बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में स्थित  बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की।

रितिक की रिपोर्ट 

NSIT
Nsmch