LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Haryana News: हरियाणा के नए सीएम तय, 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ...

new CM of Haryana

Haryana News: हरियाण विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 48 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। अब जीत के बाद प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा चल रही है कि दशहारा के समाप्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं हरियाणा के नए सीएम 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 

राजनीतिक हल्कों में ऐसी भी चर्चा है कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। क्योंकि प्रदेश के कई सीनियर नेताओं ने पहले ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी। लेकिन एक चैनल से बातचीत के दौरान हरियाणा के प्रभारी सतीश पुनिया ने कहा कि 'हमने नायब सिंह सैनी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था। इसने हमें फायदा पहुंचाया। लेकिन कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को लेकर कंफ्यूजन थी।'


मीडिया रिपोर्टस की मानें तो प्रदेश की सरकार की मंत्रीमंडल में 14 चेहरों को जगह दी जा सकती है। राजनीतिक गलियारों में उठ रहे चर्चों के मुताबिक पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, बादशाहपुर से 60 हजार के ज्यादा अंतर से जीतने वाले पूर्व राव नरवीर सिंह, नैरनौल से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले ओम प्रकाश यादव को जगह मिल सकती है।

NSIT
Nsmch

इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के बड़े नेता राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, तोशाम सीट से जीत दर्ज करने वाली और पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की पोती श्रुति चौधरी, देश की सबसे अमीर महिला और निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल के अलावा कई चेहरे जिनको हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। वहीं पंचकूला जिला आयुक्त ने 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की तैयारियां देखेगी। 

रितीक की रिपोर्ट