LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Haryana -हरियाणा बीजेपी में टूट ! 9 विधायकों संग बोगी होने की खबर पर भाजपा सांसद ने तोड़ी चुप्पी..

राव इंद्रजीत सिंह

Haryana - हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। जहां चुनाव से पहले राव इंद्रजीत सिंह और अनिज विज भी मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर चुके थे। अनिज विज ने विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन भी कहा था कि अगले मुख्यमंत्री का चेहरा भी आलाकमान ही चुनेगा।

अगर पार्टी उन्हें चाहेगी, तो अब अगली मुलाकात सीएम आवास पर ही होगी।इसी कड़ी में हरियाणा के राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा चल रही थी कि हरियाणा बीजेपी के बड़े नेता राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़े हुए है और उन्होंने बागी तेवर अपनाया हुआ है।


अब चर्चा को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने खुद ट्विट कर के सारी सच्चाई बता दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि कुछ मीडिया चैनलों पर तथ्यहीन खबरें चलाई जा रही है, जिनमें मुझे नौ विधायकों के साथ बगावती दिखाया जा रहा है। यह सब तथ्यहीन, आधारहीन समाचार है। मैं और सभी साथी विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं।

NSIT
Nsmch

बता दें कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के गुड़गाव सीट से सासंद है और मोदी सरकार में केंद्रीय रज्यमंत्री भी हैं। वो हरियाणा के अहिरवाल क्षेत्र से आते है। अहिरवाल क्षेत्र की 11सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की परिणाम की बात करें तो भाजपा ने 90 सीटों वाली विधानसभा में से 48 सीटों पर जीत का परचम लहराया।

रितिक की रिपोर्ट