LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

HARYANA ELECTION 2024 - हरियाणा में वोटिंग के दौरान आपस में भीड़े पार्टी के कार्यकर्ता, कई जगहों पर मारपीट की हुई घटनाएं

HARYANA ELECTION 2024 - हरियाणा में वोटिंग के दौरान आपस में

DESK : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह से ही सभी 90 सीटों पर वोटिंग जारी हैं। मतदान के बीच ही कई जगहों पर हिंसक झड़प  की खबरे आ रही हैं। यह हिंसक झड़प पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई है।  

हिसार के गांव खांडा खेड़ी में पूर्व वित्त मंत्री और नारनौंद से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के कार्यकत्ताओं  बीच हुई  मारपीट में  जमकर लात-घूंसे चले। दोनो प्रत्याशी के कार्यकर्ता ने एक दुसरे पर बोगस वोटिंग करने का आरोप लगाया ।  हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच-बचाव कर दिया हैं। नूंह में दो पक्षों के बीच पथराव होने की खबरे आ रही  हैं।  महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में 

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए ।दोनो दलों के सर्मथकों के बीच खूब  मारपीट हुई । इसको लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की है। तो महम कांड से बदनाम महम विधान सभा सीट पर एक बार फिर झड़प हो गई है। 

महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी  के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनके कपड़े बुरी तरह  फट गए और कुंडू के  निजी सचिव घायल हो गए। विवाद गहराने पर  समर्थकों ने कुंडू को बाहर निकाला।कुंडू ने पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी पर हमला करने के आरोप लगाते हुए डीसी  अजय कुमार और अकबरपुर थाने में शिकायत की है। 

NSIT
Nsmch

हालांकि इस मामले को लेकर  आनंद दांगी ने अपने उपर लगे आरोपों  को गलत बताया है और बलराज कुंडू पर  अपने कपड़े खुद फाड़ ने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि  कुंडू ने खुद अपने कपड़े फाड़े हैं, यह उनका प्रोपेगेंडा है और कुछ नहीं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। 

इस घटना को लेकर  बलराज कुंडू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मैं मदीना के बूथ नंबर 134 पर निरीक्षण करने के लिए गया था। वहां कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी का पिता आनंद दांगी उम्मीदवार अपने 20-25 समर्थकों को लेकर जबरदस्ती बूथ में घुस आए।उन लोगों ने हमारे साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। धक्का-मुक्की में मेरा कुर्ता फट गया। मेरे पीए के साथ मारपीट की गई। उसके मुंह पर चोटें आई हैं, कपड़े फटे हुए हैं। मेरी सबसे अपील है कि वह शांति बनाए रखें।

REPORT - RITIK KUMAR