LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Lady Don Manisha Arrested: लॉरेंस बिश्नोई की सबसे बड़ी दुश्मन लेडी डॉन मनीषा गिरफ्तार, जेल में और बाहर रच रही लॉरेंस और उसके गुर्गों को खत्म करने की साजिश...

Lady Don Manisha Arrested: लॉरेंस बिश्नोई की सबसे बड़ी दुश्मन और लेडी डॉन मनीषा को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीषा जेल में बंद अपने पति के इशारों पर गुरुग्राम में आतंक मचा रखी थी। मनीषा होटल मालिकों से रंगदारी मांगती थी।

Gurugram Police
Lady Don Manisha Arrested- फोटो : social Media

Lady Don Manisha Arrested:  गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी को होटल मालिकों से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मनीषा अपने भाई सौरभ गाडौली के साथ मिलकर गैंग चला रही थी और गुरुग्राम में आतंक का माहौल बना रही थी।

क्या है पूरा मामला?

पिछले कुछ महीनों से गुरुग्राम में होटल मालिकों से रंगदारी मांगने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मनीषा चौधरी और उसका भाई सौरभ गाडौली इस गैंग का संचालन कर रहे थे। दोनों वर्चस्व स्थापित करने के लिए होटल मालिकों से रंगदारी मांगते थे और उनकी दुकानों पर फायरिंग भी करवाते थे।

मनीषा की गिरफ्तारी

राजस्थान पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की एसटीएफ ने संयुक्त रूप से इस मामले में कार्रवाई की और सोमवार को मनीषा को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीषा को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मनीषा के खिलाफ पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर जेल से बाहर थी।

कौशल चौधरी कौन है?

कौशल चौधरी गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर दुश्मन माना जाता है। गैंगस्टर देवेंद्र बंबीहा की हत्या के बाद चौधरी ही बंबीहा गैंग संभालता है। वह पहले दुबई में रहता था और वहां से हरियाणा और पंजाब में अपने वारदातों को अंजाम देता था। 2021 में पंजाब और गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी विक्की मिद्दूखेड़ा को मारने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी।

NSIT
Nsmch


आगे की कार्रवाई

पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान जिन लोगों की भी संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।