LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Haryana EWS School Admissions 2025 से शुरू होगी मुफ्त स्कूल एडमिशन और वित्तीय सहायता, जानें लेटेस्ट अपडेट

हरियाणा में बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और वित्तीय सहायता का इंतजार कर रहे माता-पिता के लिए खुशखबरी है। फरवरी 2025 से, ईडब्ल्यूएस और चिराग योजना के तहत छात्रों को सरकारी सहायता प्राप्त होगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए महत्वपूर्ण अवसर

Haryana EWS School Admissions 2025 से शुरू होगी मुफ्त स्कूल

हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हो रही है। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और चिराग योजना के तहत छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा और सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, फरवरी 2025 से ईडब्ल्यूएस और चिराग योजना के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। EWS योजना के तहत कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों को राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के तहत मुफ्त शिक्षा प्राप्त होगी। वहीं, चिराग योजना के तहत कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी।

चिराग योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है। हरियाणा सरकार ने योजना के तहत विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है, जिसमें कक्षा 4 और 5 के छात्रों को 700 रुपये प्रति माह, कक्षा 6 से 8 के छात्रों को 900 रुपये और कक्षा 9 से 12 के छात्रों को 1100 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, जैसे दिल्ली और चंडीगढ़ में स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वैसे ही अब हरियाणा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त या कम फीस पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चिराग योजना के तहत नया सत्र शुरू होते ही दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पहले चरण में अभिभावक और छात्र शिक्षा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से सहमति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद स्कूलों में सीटों की जानकारी दी जाएगी और अगर किसी स्कूल में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे। फिलहाल, दाखिले की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही तारीख तय होगी, हरियाणा शिक्षा विभाग इसकी सूचना जारी करेगा और इच्छुक अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

NSIT
Nsmch