LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

ऑटो-रिक्शा चलने वाला घरेलू क्रिकेट में मचा रहा धमाल, कौन है वो खिलाड़ी, जिसने ईरानी ट्रॉफी में दिखाया टैलेंट

ऑटो-रिक्शा चलने वाला घरेलू क्रिकेट में मचा रहा धमाल, कौन है

Inspiring Story Of Cricketer Juned Khan: जुनेद खान की कहानी दृढ़ संकल्प और हौसले का बेहतरीन उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से आने वाले इस युवा तेज गेंदबाज का सफर मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपने सपनों का पीछा कभी नहीं छोड़ा। मुंबई के लिए ईरानी कप 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

मुंबई में बेहतर अवसरों की तलाश में गए जुनेद को शुरू में कपड़ा फैक्ट्री में काम करना पड़ा और बाद में उन्होंने ऑटो-रिक्शा भी चलाया। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ तब दिया जब उन्होंने संजीवनी क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की, जहां उनकी प्रतिभा पर कोच मनीष बंगेरा की नजर पड़ी। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद जुनेद ने हार नहीं मानी और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को जारी रखा।

Diarch GO

जुनेद की मेहनत रंग लाई 

जुनेद की मेहनत रंग लाई जब उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स में नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद बुची बाबू और केएससीए जैसे टूर्नामेंटों में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें ईरानी कप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जुनेद ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत में ही शेष भारत के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा। मुंबई ने उस मैच में शानदार जीत दर्ज की और जुनेद की कहानी ने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर गहरा प्रभाव डाला। उनका ये सफर न केवल उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की गवाही देती है, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी है जो अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।