LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

jharkhand assembly elections 2024: झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी-आजसू की अहम बैठक, जानें क्या कहते हैं आकंड़े?

jharkhand assembly elections 2024: झारखंड में सीट बंटवारे को

Jharkhand assembly elections 2024: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आजसू पार्टी के बीच अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा उपस्थित रहेंगे। बैठक आज शाम या शनिवार सुबह अमित शाह के आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

9 सीटों पर सहमति, लेकिन आजसू की 13 सीटों की मांग

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी और आजसू के बीच 9 सीटों पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, आजसू पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जिसके चलते दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। बीजेपी 9-10 सीटें देने पर विचार कर रही है, जबकि आजसू 13 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। इस मुद्दे पर ही अमित शाह और सुदेश महतो के बीच बातचीत हो रही है, जिससे सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय किया जा सके।

पहले भी हो चुकी है सीट मुद्दे पर हो चुकी है बातचीत

इससे पहले भी अमित शाह और सुदेश महतो के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन उस समय कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था। अब यह बैठक इस संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें सीट बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय हो सकता है।

किन सीटों पर बनी सहमति?

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल 9 सीटों पर सहमति बन चुकी है। ये सीटें हैं:

  • डुमरी
  • पाकुड़
  • सिल्ली
  • रामगढ़
  • लोहरदगा
  • मांडू
  • सिमरिया
  • गोमिया
  • जुगसलाई

NSIT
Nsmch

इसके अलावा, एक या दो अन्य सीटों पर भी आजसू और बीजेपी के बीच चर्चा जारी है।