LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

Today Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम ने ली करवट, मानसून की होगी वापसी, जानें आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम ने ली करवट,

आज देश का मौसम। देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में ऐसा ही कुछ मौसम रहने वाला है। ऐसी स्थिति में लोगों को गर्मी और उमस काफी परेशान करेगी। आसमान पर बादलों को डेरा रहेगा, लेकिन बारिश के आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश फिर से लौटकर आई है। बता दें कि आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

देश की राजधानी में बीते 3-4 दिन से बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में आज भी किसी भी स्थिति में बरसात की उम्मीद नहीं है। लेकिन आने वाले 25 से 27 सितंबर तक लोगों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह से उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, आज दिन भर आसमान में थोड़े-थोड़े बादल देखने को मिलेंगे।

बिहार समेत राजस्थान में मानसून की वापसी

IMD  के मुताबिक, बिहार में मानसून फिर से एक्टिव होने वाला है। इसका असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा। जिसके चलते 4-5 दिनों तक बारिश होगी। इस दौरान बिहार के पूर्वी और मध्य भागों में भी हल्की-फुल्की बरसात होगी। बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के एरिया में दबाव पैदा होने के कारण अगले 5 दिनों तक मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी बीते सोमवार से मानसून की वापसी चुकी है। इस वजह से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ सामान्य रूप से बारिश की संभावना है। ये सिलसिला 25 से 30 सितंबर के बीच चलेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से भी मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इसके बावजूद कई इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जो कई हिस्सों में 35 डिग्री तक पहुंच गई है। हालांकि, आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इनमें  देवास, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन जिले शामिल है।

NSIT
Nsmch