LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

दुर्गा पूजा के मेला में बारिश करेगी खेला! जानिए कैसा रहेगा बिहार-झारखंड और बंगाल का मौसम

दुर्गा पूजा के मेला में बारिश करेगी खेला! जानिए कैसा रहेगा ब

Weather Forecast: दुर्गा पूजा का त्योहार देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर पश्चिम बंगाल और झारखंड में जहां बड़े-बड़े पंडाल सजते हैं और रातभर भक्त मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार इस त्योहार पर मौसम की मार पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने गहराते हुए बंगाल, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की संभावना पैदा कर दी है।


बंगाल में भूस्खलन का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, खासकर पहाड़ी जिलों जैसे दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में। इन क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने बताया कि बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दुर्गा पूजा के दौरान यह बारिश भक्तों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, क्योंकि पंडालों में भीड़भाड़ के बीच जलजमाव और तेज हवाएं वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं।


झारखंड में भी अलर्ट जारी

झारखंड के भी कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि चतरा, गुमला, पलामू, गढ़वा और सिमडेगा को छोड़कर राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे और थोड़ी उमस भी महसूस की जा सकती है। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दुर्गा पूजा के उत्सव में खलल पड़ सकता है।


बिहार में भी बारिश की संभावना

बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर धीमा पड़ गया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण अब फिर से तेज बारिश हो सकती है। राज्य के 17 जिलों में पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 14.62 लाख लोग प्रभावित हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश का और बढ़ना परेशानी का सबब बन सकता है।

NSIT
Nsmch


पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, केरल और तमिलनाडु में भी अगले छह-सात दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।