LATEST NEWS

  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु दोषी ठहराने का आधार नहीं...
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु

  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टा और मशीनें बरामद
  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार,

  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद,

  • Bihar News : बक्सर में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 13 अस्पतालों की सूची जारी
  • Bihar News : बक्सर में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की

MADHUBANI NEWS : क्रिकेट छोड़ चुके तेजस्वी यादव के नाम को आगे बढ़ाएगा यह 'तेजस्वी', बिहार की अंडर 19 टीम में हुआ सेलेक्शन

Tejashwi Yadav selected in Bihar Under 19 cricket team

MADHUBANI चोट के कारण तेजस्वी यादव ने क्रिकेट छोड़कर राजनीति में पिता  की विरासत संभालना शुरू कर दिया। लेकिन क्रिकेट में उनकी छोड़ी गई विरासत को अब बिहार के एक और तेजस्वी यादव आगे बढ़ाने को पूरी तरह से तैयार है। मधुबनी जिले के रहनेवाले 18 साल के तेजस्वी यादव का वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार की अंडर 19 टीम में सेलेक्शन किया गया है। टीम में चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ, मिथिलांचल सहित समस्त बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष व्याप्त हो गया है। टीम में चयन होने के बाद तेजस्वी यादव को बधाईयों का तांता लगा है। उनके चाहने वालों को तेजस्वी से बहुत उम्मीद है।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण और पूर्व चेयरमेन ओंकार नाथ झा ने बताया कि तेजस्वी यादव जिले के गोबराही जयनगर निवासी कुमार विमल प्रसाद व पुष्पा कुमारी का पुत्र है, जो मधुबनी टाउन क्रिकेट क्लब का रजिस्टर्ड तेज गेंदबाज है। वहीं तेजस्वी का बड़ा भाई यशस्वी यादव व छोटा भाई संघर्ष सिद्धि जिला स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी है।  

संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष मिहिर झा और संयुक्त सचिव वसुंधरा कुमारी ने बताया कि तेजस्वी यादव जैसे होनहार खिलाड़ी का चयन होना जिला क्रिकेट संघ के लिए गौरव की बात है।

137 किमी की स्पीड से गेंद फेंक कर किया था ध्यान आकर्षित

तेजस्वी यादव पिछले 13 फरवरी को कलकत्ता में एमआरएफ पेस फाउंडेशन के द्वारा चयन प्रतियोगिता में 136.3 किमी. की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करके चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया था, जिसके फलस्वरुप उसे 9 मार्च को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षण मिलने के बाद गेंदबाजी में बहुत निखार आया है । 

NSIT
Nsmch

क्या कहते हैं तेजस्वी के कोच

तेजस्वी यादव के प्रशिक्षक जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी पटना के बीसीसीआई कोच मनीष ओझा ने बताया कि तेजस्वी यादव हमेशा कड़ी मेहनत करता है। उसे जो सिखाया जाता है, उसे अमल करता है। उसी का नतीजा है कि आज बिहार अंडर 19 पुरुष क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज के रूप में चयन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताया कि तेजस्वी अपने क्रिकेट करियर में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेगा।