LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News: गया से पिंडदान कर आ रही यात्रियों की बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत. 11 घायल

Bihar News: गया से पिंडदान कर आ रही यात्रियों की बस ट्रक से

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास गया से पिंडदान कर यूपी की तरफ जा रही यात्री बस का चालक नींद में होने के कारण खड़े ट्रक में टकराई तीन लोगों की घटनास्थल पर ही हुई मौत, 11 लोग हुए घायल। सभी घायल को उपचार के लिए स्थानीय पुलिस और एनएचएआई द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल है। सभी लोग बस में सवार होकर गया से पिंड दान कर वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी देते हुए एनएचएआई की मेडिकल टीम देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया गया की तरफ से आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सामने खड़े ट्रक में टकरा गई है। चालक में नींद में होने के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है। तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है और 11 लोगों को अब तक हम लोगों के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जा सका है।

जानकारी देते हुए घायल माताफेर तिवारी, राजरानी पाल और बस मालिक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हम लोग गया में पिंडदान कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। तभी ट्रक से हम लोगों के बस की टक्कर हो गई है। जिसमें तीन लोगों के स्मार्ट डेथ हो गई है और कई लोग घायल हैं।

मोहनिया थाने की पुलिस शिवजी सिंह बताते हैं खड़े ट्रक में यात्री बस ने टक्कर मारी है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवा दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी