LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BIHAR NEWS : कैमूर में आवास सहायक ने डंडवास पंचायत के मुखिया पर गाली देने और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराया एफआईआर

BIHAR NEWS : कैमूर में आवास सहायक ने डंडवास पंचायत के मुखिया

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास पंचायत के आवास सहायक संतोष कुमार द्वारा डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश कुमार प्रजापति के खिलाफ गाली-गलौज करने ,रंगदारी मांगने और जाति सूचक शब्द का गाली देने के संबंध में मोहनिया थाने को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गयी है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश कुमार प्रजापति के ऊपर आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है। इनके द्वारा हमें कभी भी किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इसके बाद मोहनिया पुलिस गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी मुखिया के खिलाफ दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इनके द्वारा दिए गए आवेदन में सात आवास सहायकों का हस्ताक्षर गवाह के रूप में किया गया है। वही डंडवास पंचायत के मुखिया ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है ।

डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश कुमार प्रजापति ने बताया की मेरे पंचायत क्षेत्र में गलत तरीके से आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। जब हम रोक टोक करने लगे तो आवास सहायक द्वारा मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। हम वरीय पदाधिकारी से चाहेंगे की मामले का जांच कराया जाए । जो भी गलत हो उनके ऊपर कारवाई की जाए ।

कहा की यह लोग चाहते हैं की कोई भी मनमानी करे तो उनके खिलाफत कोई ना करे। ऐसा नहीं होगा हमने खुद अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनिया को आवेदन देकर आवास योजना में गरीबों को लाभ न देकर मानक के विपरीत लोगों को लाभ दिया जा रहा है का जांच कर कारवाई करने का आवेदन दिया है। हम अपना लड़ाई नहीं बल्कि गरीब जनता का लड़ाई लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ पूरे बिहार का मुखिया और हम सभी एकजुट हैं। मुख्यमंत्री जी के पास उनके खिलाफ मामला हम लोग पहुंचाएंगे। आवास सहायक का यह गुंडागर्दी है की आवाज उठाएंगे तो आपके ऊपर हम केस कर देंगे।

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि आवास सहायक द्वारा डंडवास पंचायत के मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है उनके चेंबर में घुसकर गाली गलौज और जान मारने की धमकी दी गई है। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। डंडवास पंचायत के मुखिया का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। अनुसंधान किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट