LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Champions Trophy Final में मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए युजवेंद्र चहल, फैंस के बीच मचा बवाल

युजवेंद्र चहल इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी है। हाल ही में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया।

Champions Trophy Final

Champions Trophy Final: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। इस मैच को लेकर भारतीय फैंस बेहद उत्साहित हैं और भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान दर्शकों का ध्यान उस वक्त भटक गया, जब भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल दर्शकों के बीच एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। इस नजारे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

कौन थी मिस्ट्री गर्ल?

चहल के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल सफेद रंग के टॉप और सनग्लासेज लगाए हुए थीं, जबकि चहल ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में दिखे। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद से फैंस यह जानने को लेकर उत्सुक हो गए कि यह लड़की आखिर कौन है?

बाद में पता चला कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि लोकप्रिय यूट्यूबर और रेडियो जॉकी (आरजे) महवश हैं। बता दें कि जनवरी 2025 में चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। तभी से चहल और महवश के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, महवश ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए उन्हें पूरी तरह गलत बताया था।

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वायरल तस्वीर पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, "फिर मोहल्ले में ऐश्वर्या आई।" वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी।"

NSIT
Nsmch

कौन हैं आरजे महवश?

आरजे महवश एक मशहूर यूट्यूबर और रेडियो जॉकी हैं, जो अपने कॉमिक कंटेंट, फैशन, ट्रैवल और फिटनेस वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उनकी प्रैंक रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और उन्हें युवा वर्ग के बीच खासा लोकप्रियता हासिल है।

चहल-धनश्री के रिश्ते पर उठे थे सवाल

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरें जनवरी 2025 में सुर्खियों में आई थीं। हालांकि, इस मामले में दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। अब चहल के साथ आरजे महवश की तस्वीर वायरल होने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। फैंस को अब यह देखने की उत्सुकता है कि इस पर चहल या महवश का कोई आधिकारिक बयान आता है या नहीं।