LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें, ज़ारा यास्मीन ने दिया जवाब

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहों के बीच ज़ारा यास्मीन का नाम चर्चा में आया। ज़ारा ने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया और कहा कि चहल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें, ज़ारा यास्
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : SOCIAL MEDIA

yuzvendra chahal dhanashree divorce rumors: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों ने जोर तब पकड़ा जब चहल ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम से धनश्री की सभी तस्वीरें हटा दीं और दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

चहल और धनश्री ने अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।इसी बीच एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज़ारा यास्मीन का नाम भी सुर्खियों में आ गया। कहा जा रहा था कि चहल ने ज़ारा को प्रपोज किया था। अब ज़ारा यास्मीन ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Diarch GO

ज़ारा यास्मीन ने क्या कहा?

फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में ज़ारा यास्मीन ने साफ कहा कि मैं और चहल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। कोरोना महामारी के दौरान हमने मास्क और COVID-19 सुरक्षा उपायों को लेकर इंस्टाग्राम पर लाइव किया था। बस इसी लाइव से अफवाहें उड़ गईं कि चहल ने मुझे लाइव में प्रपोज कर दिया था, जो पूरी तरह से झूठ है।"

झूठी खबरों से परेशान हुईं ज़ारा

ज़ारा ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। लाइव सेशन के तुरंत बाद चहल की शादी हो गई, लेकिन अफवाहें फिर भी चलती रहीं। उन्होंने इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत और आधारहीन खबर बताया।

NSIT
Nsmch

कौन हैं ज़ारा यास्मीन?

ज़ारा यास्मीन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं।वह तुषार कालिया के हिट म्यूजिक वीडियो 'सब की बारातें आई' से मशहूर हुईं। वह खुद को एक प्रोड्यूसर और बिजनेसवुमन के रूप में भी स्थापित कर रही हैं।

क्या वाकई अलग हो रहे हैं चहल और धनश्री? 

अभी तक युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।यह पहली बार नहीं है जब उनके रिश्ते में दरार की अफवाहें उड़ी हैं।दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर फैंस नजर बनाए हुए हैं।