LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

साउथ के सुपरस्टार यश ने 'रामायण' की शूटिंग की शुरूआत की, निभाएंगे रावण का दमदार किरदार, पहनने वाले है सोने के कपड़ें

कन्नड़ सुपरस्टार यश ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण की भूमिका के लिए शूटिंग शुरू की। रणबीर कपूर और साई पल्लवी निभाएंगे भगवान राम और सीता के किरदार।

साउथ के सुपरस्टार यश ने 'रामायण' की शूटिंग की शुरूआत की, निभ
nitesh tiwari ramayana - फोटो : social media

yash starts shooting for ramayan: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे और भव्य प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है।

युद्ध के सीन्स से की यश ने शूटिंग की शुरुआत

21 फरवरी को यश ने फिल्म की शूटिंग सेट पर पहुंचकर दो दिन के कॉस्ट्यूम ट्रायल के बाद अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल यश के फोकस में युद्ध के बड़े-बड़े सीन्स हैं, जिन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर फिल्माया जा रहा है। इसके बाद, शूटिंग का अगला फेज दहिसर के एक स्टूडियो में होगा।

रणबीर और यश का सामना अभी नहीं

हालांकि इस फेज की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर सेट पर शामिल नहीं होंगे, क्योंकि इस चरण में राम और रावण के आमने-सामने की लड़ाई का दृश्य नहीं है। यश के हिस्से के युद्ध के दृश्य में ग्रीन स्क्रीन और वीएफएक्स का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

यश का पोशाक: सोने की जरी से बनी खास ड्रेस

यश इस फिल्म में रावण के रूप में एक विशेष पोशाक पहनेंगे, जिसे मशहूर डिजाइनर हरप्रीत और रिम्पल ने तैयार किया है। खास बात यह है कि इस पोशाक में असली सोने की जरी का इस्तेमाल किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण का राज्य लंका सोने का नगर माना जाता था, और इसी कारण उनके कपड़ों को भी उसी भव्यता के साथ डिजाइन किया गया है।

NSIT
Nsmch

'रामायण' का स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इस महाकाव्य फिल्म में यश, रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता, सनी देओल, और इंदिरा कृष्णा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। इसका पहला भाग दीपावली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दीपावली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक

नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक होने जा रही है, जिसमें यश, रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यश का रावण का किरदार और उनकी भव्य पोशाक इस फिल्म को और भी खास बनाने वाले हैं। अब सभी को दीपावली 2026 का इंतजार है, जब 'रामायण' का पहला भाग सिनेमाघरों में दस्तक देगा।