LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

Vicky Kaushal की Chhaava ने रचा इतिहास, 600 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली बनी पहली नॉन-सीक्वल हिंदी

फिल्म ‘छावा’ मराठा सरदार छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और वीरता को श्रद्धांजलि देती है, और अब तक इसने 600.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस शानदार अचीवमेंट की अनाउंसमेंट की.

Vicky Kaushal की Chhaava ने रचा इतिहास, 600 करोड़ क्लब में ए
Vicky Kaushal की Chhaava ने रचा इतिहास- फोटो : Google

N4N डेस्क: मराठी उपन्यास पर आधारित यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) सिनेमाघरों में 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी और 11 अप्रैल 2025 से यह नेटफ्लिक्स पर भी देखी जा सकती है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों का मन मोह लिया, और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. तेलुगु डब वर्जन के माध्यम से इसने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड भी बनाया. ये पीरियड ड्रामा 600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली नॉन-सीक्वल हिंदी फिल्म बन गई है. दसवें हफ्ते के 66वें दिन ‘छावा’ ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इससे पहले ‘पुष्पा 2’ और ‘स्त्री 2’ ही इस क्लब में शामिल हुई थीं, लेकिन ये उन दोनों में से पहली फिल्म है जिसने सीक्वल नहीं होने के बावजूद यह मुकाम हासिल किया. 

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 

‘छावा’ मराठा सरदार छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और वीरता को श्रद्धांजलि देती है, और अब तक इसने 600.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और दिनेश विजान के बैनर Maddock Films के तहत यह फिल्म बनी है. विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब के रूप में और रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले के रूप में अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं.