LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Udit Narayan : 69 साल के गायक उदित नारायण ने 21 साल की लड़की के होठों को चूमा, लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू वीडियो को देख मचा बवाल

गायक उदित नारायण ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 21 साल की लड़की के होठों को चूमा तो बवाल मच गया

Udit Narayan
Udit Narayan- फोटो : news4nation

 Udit Narayan : 69 साल के गायक उदित नारायण ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 21 साल की लड़की के होठों को चूमा तो बवाल मच गया. सोशल मीडिया पर वीडियो के  वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है.90 के दशक के स्टार सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट में एक महिला फैन को किस करते दिख रहे हैं.


क्लिप में, वे टिप टिप बरसा पानी गाने को परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान कई फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी के लिए आती हैं. वे उनके गालों पर किस करते हैं. ऐसा करीब तीन महिलाओं के गालों को वे चूमते हैं. लेकिन चौथी महिला के साथ तो बेकाबू होकर उसके अधरों पर ही अपने होंठ रख देते हैं.

Diarch GO


वायरल वीडियो पर उदित नारायण ने दी सफाई

अब, सिंगर उदित नारायण को उनके इस विहेवियर के लिए भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. वहीं अब उन्होंन इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.  उदित नारायण ने कहा, "परफॉरमेंस के दौरान फैंस इतने दीवाने हो जाते हैं ना.  हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सिविलाइज्ड लोग है. कुछ लोग हमें एनकरेज करते हैं, वे सबके सामनेए अपना प्यार दिखाते हैं.


उन्होंने कहा कि इस भीड़ में बहुत सारे लोग हैं, और हमारे बॉडीगार्ड भी मौजूद होते हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई किस करता है. ऐसे में कभी कुछ बिना सोचे-समझे चीजें हो जाती हैं। ये सब दीवानगी होती है, हमें इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. 

NSIT
Nsmch


 सब इवेंट का हिस्सा 

उदित नारायण ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, "मेरे फैमिली की इमेज ऐसी है कि हर कोई विवादों में नहीं पड़ना चाहता, आदित्य नारायण भी साइलेंट रहता है, कंट्रोवर्सी में आता नहीं है. कई लोगों को ऐसा महसूस होता है, जब मैं गा रहा होता हूं तो फैंस क्रेजी हो जाते हैं. वो मुझसे मिलने स्टेज के नजदीक आते हैं. ये सब इवेंट का हिस्सा है, हम लगता है वो खुश रहने चाहिए. बस इससे ज्यादा हम लोग कुछ सोचते नहीं हैं.