LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

रामायण के ‘लक्ष्मण’ के घर की बहू बनी यह मुस्लिम एक्ट्रेस, चार साल छोटे ब्वायफ्रेंड से की शादी, टीवी के बड़े शो का रही हैं हिस्सा

bollywood news - रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभानेवाले सुनील लहरी के बेटे ने एक मुस्लिम एक्ट्रेस से शादी की है. जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही है।

रामायण के ‘लक्ष्मण’ के घर की बहू बनी यह मुस्लिम एक्ट्रेस, चा

N4N Desk -रामानंद सागर की रामायण में जिन कलाकारों को सबसे ज्यादा   चर्चा  मिली, उनमें  अरूण गोविल, दीपिका  चिखालिया और सुनील लहरी शामिल है। सुनील लहरी ने रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। अब सुनील लहरी फिर से चर्चा में  आ गए है। इस चर्चा के कारण उनके बेटे की शादी  है। सुनील लहरी के बेटे कृष ने एक मुस्लिम एक्ट्रेस से शादी  की है। सुनील लहरी के घर बहू बनकर आई एक्ट्रेस का  नाम सारा खान है। जो टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रही हैं। 

बिग बॉस' और 'बिदाई' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं सारा खान 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की और उसकी फोटो 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर शेयर की है और पति के साथ खास पल की कुछ झलकियां दिखाई हैं। हालांकि अभी एक प्रॉपर वेडिंग होना बाकी है, जिसकी डेट भी सामने आ चुकी है। एक्ट्रेस 5 दिसंबर को ग्रैंड वेडिंग करेंगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट मैरिज उनका पर्सनल इवेंट था। लेकिन दिसंबर में जमकर धूम-धड़ाका होगा। हर रस्में होंगी।

कौन  है कृष पाठक

उनके पति का नाम कृष पाठक है, जो कि एक एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। कृष ‘पीओडब्ल्यू: बंदी युद्ध के' और ‘ये झुकी झुकी सी नजर' जैसे शोज कर चुके हैं। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी एक साल से साथ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक उनके मैरिज सर्टिफिकेट की भी झलक है। 

सुनील और कृष की मां का हो चुका है तलाक

बता दें कृष सुनील लहरी के दूसरी पत्नी के बेटे हैं। सुनील लहरी ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी राधा सेन से हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने भारती पाठक से शादी की और बेटे कृष के पिता बने थे। लेकिन जब बच्चा 9 महीने का हुआ तो उनका उनसे भी रिश्ता टूट गया। इसलिए कृष की परवरिश अकेले मां भारती ने की थी। 

NSIT
Nsmch

हालांकि उन्होंने कहा था कि सिंगल मदर के साथ रहने से वह स्ट्रॉन्ग हुए हैं लेकिन जब सारा के माता-पिता को देखा तो वह भी स्टेबल लाइफ चाहते थे। हालांकि पिता से अच्छा रिश्ता है और उन्होंने सरनेम अपनी मां का लगाया है। पिता का नाम नहीं लिया।

वहीं सारा खान भी तलाकशुदा हैं। उनकी 2010 में एक्टर अली मर्चेंट के साथ 'बिग बॉस' के घर में शादी हुई थी लेकिन 2011 में तलाक हो गया था।