LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हुईं अलग,कृतिका और पायल में बंटवारा....

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका के बीच रिश्ते में दरार आ गई है। जानिए कैसे अब दोनों ने अपनी जिम्मेदारियां अलग करने का फैसला किया है।

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हुईं अलग,कृतिका और पाय
यूट्यूबर अरमान मलिक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक, जो अक्सर अपनी दो पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं, अब अपने परिवार में कुछ बदलाव ला रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में अरमान ने खुलासा किया कि पायल और कृतिका ने अपनी जिम्मेदारियों को अलग करने का फैसला किया है।

पायल और कृतिका का बंटवारा

अरमान मलिक ने अपने एक वीडियो में बताया कि पायल और कृतिका, जो अब तक बहनों की तरह साथ रहती थीं, अब अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाएंगी। कृतिका अब बिजनेस संभालेंगी, जबकि पायल घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करेंगी। इस वीडियो में अरमान ने पायल से पूछा कि क्या वह बच्चों को संभालने के लिए तैयार हैं, जिस पर पायल ने सहमति जताई और कहा कि वह हर स्थिति में खुश हैं, चाहे वह ऑफिस का काम हो या घर का।

Diarch GO

पायल और कृतिका के रिश्ते में दरार

अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हमेशा से साथ रहती आई हैं और अक्सर एक जैसी कपड़े पहनती थीं, लेकिन अब उनके रिश्ते में दरार की बातें सामने आ रही हैं। वीडियो में अरमान ने यह साफ किया कि अब से दोनों अलग-अलग नजर आएंगी, जहां कृतिका सुबह ऑफिस जाया करेंगी और पायल घर पर बच्चों की देखभाल करेंगी।

कृतिका हुई ट्रोल

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कृतिका को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि कृतिका पहले ही पायल को अरमान से दूर कर चुकी हैं और अब वह उन्हें बिजनेस से भी दूर कर रही हैं। कृतिका को लेकर अक्सर ट्रोलिंग होती रहती है, लेकिन इस बार इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

NSIT
Nsmch