LATEST NEWS

  • Rohini Formula Tejashwi PK Alliance
  • Bihar MLC Election Result: रोहिणी आचार्य का नया सियासी फॉर्मूला, तेजस्वी-PK साथ आएं तो NDA का सफाया!

  • Bihar Police 37 Inspectors Get Additional Charge as DSPs
  • Bihar Police News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की सूची,

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

Ravi kishan Remark: सन ऑफ सरदार 2 से पहले रवि किशन का इमोशनल खुलासा! कहा-'जब वो सोती हैं, तब उनके...'

Ravi kishan Remark: ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रमोशन के दौरान रवि किशन ने कपिल शर्मा शो में अपनी पत्नी को लेकर ऐसा इमोशनल खुलासा किया कि हर कोई भावुक हो गया। जानें क्या कहा उन्होंने।

Ravi kishan Remark
कपिल शर्मा शो में रवि किशन का खुलासा!- फोटो : social media

Ravi kishan Remark: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' में इस बार दर्शकों को हंसी के साथ इमोशन्स का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। लेकिन इस कॉमेडी फिल्म से पहले रवि किशन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

रवि किशन फिल्म में एक दमदार किरदार निभा रहे हैं, और ट्रेलर में उनका हटके लुक लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म में उनके साथ कुब्रा सैत, चंकी पांडे, रोशनी वालिया और संजय मिश्रा भी नज़र आएंगे।

कपिल शर्मा शो पर भावुक हुए रवि किशन

‘सन ऑफ सरदार 2’ की प्रमोशन के सिलसिले में पूरी स्टारकास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में पहुंची। जहां हास्य और मस्ती का दौर चला, वहीं रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति किशन के लिए जो कहा, वह दिल को छू गया।कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए पूछा कि हर रात श्रीमती जी के पैर छूकर सोते हैं, तो ये वैक्सीन कितने दिन तक असर करती है?"इस पर रवि किशन ने बेहद सच्चे और इमोशनल अंदाज़ में जवाब दिया कि हां, मैं करता हूं। लेकिन वो मुझे पैर छूने नहीं देतीं। मैं तब छूता हूं जब वो सो रही होती हैं। वो मेरे दुख की साथी रही हैं। जब मेरे पास कुछ नहीं था, तब भी वो थीं। आज मैं जो हूं, उसमें उनका बहुत बड़ा हाथ है। वो पैर ही छूने के लायक हैं।

'सन ऑफ सरदार 2': रिलीज डेट और खास जानकारी

फिल्म पहले 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ होनी थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 1 अगस्त 2025 तय की गई है।यह फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (2012) की सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन फिर से अपनी हिट कॉमिक अवतार में लौट रहे हैं। वहीं रवि किशन का किरदार एक सरप्राइज़ एलिमेंट बनकर उभरेगा।

NSIT
Nsmch