LATEST NEWS

  • लगातार चौथी बार  जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
  • लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार,

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, मौत से 3 दिन पहले अभिनेत्री की खास पोस्ट

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला का कल रात (27 जून) मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। मौत से 3 दिन पहले शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जो अब जमकर वायरल हो रहा है...

Shefali Jariwala
Shefali Jariwala last post went viral - फोटो : social media

Shefali Jariwala Passes Away:  'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का महज 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार देर रात उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया। शेफाली ने मात्र 42 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कल रात उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस लिया। शेफाली के पति जब उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उनका निधन हो चुका था। 

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अस्पताल सूत्रों से कार्डियक अरेस्ट को संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन उनकी मौत का आधिकारिक कारण अब तक सामने नहीं आया है।

NSIT
Nsmch

शेफाली की आखिरी पोस्ट वायरल 

इस बीच शेफाली की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। शेफाली ने तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह सिल्वर कलर का डीप नेकलाइन जंपसूट पहने, स्टूडियो की शाइनी लाइट्स में आत्मविश्वास के साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था —"Bling it on baby।"

फैंस में हड़कंप 

अब उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या किसी को इसका कारण पता है? मुझे लगता है यह कोई मजाक है... काश सच में ऐसा होता!" एक अन्य ने लिखा, "ओएमजी, विश्वास नहीं हो रहा। भगवान को नमस्ते कहना और उन्हें नीचे आने को बोलना... जो यहां हो रहा है, वह सही नहीं है। वहीं कई फैंस ने सिर्फ इतना लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा। रेस्ट इन पीस शेफाली।"

‘कांटा लगा’ से मिली थी जबरदस्त पहचान

शेफाली जरीवाला को 2002 में रिलीज हुए सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 13’, ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। उनके अचानक चले जाने से बॉलीवुड और उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अब उनकी पुरानी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।