LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

Entertainment News: कभी एयर होस्टेस बनने का देखा था ख्वाब, आज अभिनय और खूबसूरती के दम पर करती है करोड़ो दिलों पर राज, जानिए कौन है ये हसीन अदाकारा...

Entertainment News:आज हम बात कर रहे हैं टीवी जगत की एक मशहूर अदाकारा की, जो अपना 35वां जन्मदिन मना रही है और अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती है...पढिए आगे

Entertainment News: कभी एयर होस्टेस बनने का देखा था ख्वाब, आ

N4N DESK: कहा जाता है कि वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। इसी कहावत को चरितार्थ किया है इस महिला अभिनेत्री ने, जिन्होंने कभी भी अभिनेत्री बनने का ख्वाब तक नहीं देखा था और न ही उसे अभिनय की दुनियां पसंद थी लेकिन आज यह अभिनेत्री फैंस के दिलों पर राज कर रही है और इनके फॉलोअर्स की संख्य़ा करोड़ो में है।

Diarch GO

दर्शकों के दिलों पर करती है राज

आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा के बारे मे बताने जा रहे है जो अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। टीवी शो के दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस खुबसूरत हसीना के अभिनय को भी खूब पसंद किया जाता है।

भारत ही नहीं बल्कि एशिया भर में है नाम

इनका नाम भारत ही नही बल्कि एशिया की खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। हम बात कर रहे हैं मशहूर टीवी अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा की। क्रिस्टल डिसूजा का जन्म 1 मार्च,1990 को मुम्बई में हुआ था। हालांकि वो एयर होस्टेस बनना चाहती थी लेकिन बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग में कदम रखा और आज उनकी गिनती टीवी की मशहूर अदाकारा के रुप में की जाती है। 

NSIT
Nsmch

कई सीरियल में किया है काम

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में ही टीवी सीरियल काहे ना कहे प्यार से की थी और इसके बाद कई पॉपुलर सीरियल में काम किया और अपनी एक अलग पहटचान बनाई। क्रिस्टल डिसूजा को असली पहचान एक हजारों में मेरी बहना है नामक सीरियल से मिली। इसके अलावा उन्होंने क्या दिल में है, कस्तूरी, किस देश में है मेरा दिल, बात हमारी पक्की है जैसे कई शोज  में काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी।

गोवा जाना है बेहद पसंद

क्रिस्टल डिसूजा टीवी स्टार करण टेकर के साथ रिलेशमशिप में भी रह चुकी है। उन्हें घूमना बहुत पसंद है,खासकर गोवा में मस्ती करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वे अक्सर छुट्टियां इंजॉय करने के लिए गोवा जाती है। सोशल मीडिया पर भी क्रिस्टल डिसूजा काफी एक्टिव रहती है। उनकी नेटवर्थ करोड़ो में है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट