LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बीच श्रेया घोषाल ने लिया बड़ा फैसला, सूरत में अपना संगीत कार्यक्रम रद्द किया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद श्रेया घोषाल समेत कई कलाकारों ने अपने संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिए। जानिए कैसे भारतीय संगीत समुदाय ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Shreya Ghoshal
Shreya Ghoshal - फोटो : SOCIAL MEDIA

shreya ghoshal cancelled concert: भारत की लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अपना संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया। ‘डोला रे डोला’, ‘सुन रहा है’ और ‘जूबी डूबी’ जैसे गीत गाने वाली घोषाल को अपने ‘ऑल हार्ट्स टूर’ के तहत शनिवार को सूरत में संगीत कार्यक्रम में भाग लेना था। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संदेश साझा किया जिसे घोषाल ने अपने खाते से दोबारा ‘पोस्ट’ किया। 

मैसेज में कहा गया कि गायिका और आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द करने का मिलकर फैसला किया है। इसमे कहा गया, ‘‘महत्वपूर्ण सूचना। आयोजकों और कलाकार ने इस शनिवार 26 अप्रैल को सूरत में प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम को हाल में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर रद्द करने का मिलकर फैसला किया है।’’

संदेश में यह भी आश्वासन दिया गया कि सभी टिकट धारकों को पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इससे पहले, अरिजीत सिंह ने रविवार को चेन्नई में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।इनके अलावा, रैपर ए पी ढिल्लों ने अपने संगीत एल्बम की रिलीज को स्थगित कर दिया। गायक पापोन ने शनिवार का अपना अहमदाबाद कार्यक्रम रद्द कर दिया। संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने एक जून को बेंगुलरु में होने वाले संगीत कार्यक्रम के लिए टिकट बिक्री स्थगित कर दी।