LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

जब दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के एक गाने के लिए पहना था 30 किलो वजनी लहंगा, एक बार फिर सिनेमा घरों देने वाली है दस्तक

संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' 6 फरवरी को फिर से रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण का 'घूमर' डांस और भव्य लहंगा एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं।

जब दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के एक गाने के लिए पहना था 30 क
Padmavat - फोटो : social media

Padmavat re release: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार और भव्य फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म अपनी भव्यता, अदाकारी और दमदार कहानी के लिए जानी जाती है। सात साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी, और अब इसे फिर से 6 फरवरी को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है।

'घूमर' गाने में दीपिका पादुकोण का बेमिसाल डांस

फिल्म के सबसे यादगार दृश्यों में से एक था 'घूमर' गाना, जिसमें दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती के रूप में शानदार डांस किया था। यह गाना दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ था और दीपिका का डांस हर किसी को दीवाना बना गया। 'घूमर' गाने के लिए दीपिका ने राजस्थानी ट्रेडिशनल डांस की गहन ट्रेनिंग ली थी, जिसमें गोल घूमने वाले स्टेप्स की विशेषता थी। इस डांस को दीपिका ने न केवल शानदार तरीके से सीखा, बल्कि पर्दे पर इसे बेहद खूबसूरती से पेश किया। शूटिंग के दौरान दीपिका ने 66 से ज्यादा घूमर किए थे, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

30 किलो का लहंगा पहनकर किया था डांस

'घूमर' गाने को और भव्य बनाने के लिए दीपिका पादुकोण ने 30 किलो का लहंगा पहनकर डांस किया था। इस लहंगे को डिजाइनर रिंपल नरूला ने डिजाइन किया था, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए थी। इसके साथ भारी राजस्थानी जूलरी भी शामिल थी। इतने भारी लहंगे और जूलरी में भी दीपिका ने अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया।

दीपिका की मेहनत और तैयारी

दीपिका पादुकोण ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि 'घूमर' गाने की शूटिंग उनके लिए और संजय लीला भंसाली के लिए सबसे मुश्किल सीक्वेंस में से एक थी। उन्होंने कहा, "घूमर गाने के लिए मैंने कई महीनों से तैयारी की थी, लेकिन जब मैं सेट पर पहली बार रानी पद्मावती के रूप में पहुंची, तो वो पल मेरे लिए बेहद खास था। 'पद्मावत' की आत्मा मेरे अंदर समा गई और वो एहसास आज भी मेरे साथ है।"

NSIT
Nsmch

'पद्मावत' की स्टार कास्ट

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद कपूर महाराणा रावल सिंह के रूप में नजर आए थे। वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के रूप में जबरदस्त छाप छोड़ी थी। इन तीनों सितारों की अदाकारी ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया। 'पद्मावत' को दोबारा सिनेमाघरों में देखने का मौका दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव होगा, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने इसे पहले देखा था और उनके लिए जो इसे पहली बार बड़े पर्दे पर देखेंगे।