LATEST NEWS

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने उठाया बड़ा कदम! खान समेत इस एक्टर को फिल्म को नहीं करेंगे डायरेक्ट, बताई ये वजह

डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने घोषणा की है कि वे अब सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ फिल्में नहीं बनाएंगे। उन्होंने बॉक्स ऑफिस प्रेशर को इसकी वजह बताया।

बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने उठाया बड़ा कदम! खान समेत इस एक्टर
निखिल आडवाणी- फोटो : social media

Nikhil advani On Salman And Shahrukh Khan: मशहूर फिल्म डायरेक्टर निखिल आडवाणी, जिन्होंने बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स जैसे सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ कई हिट फिल्में बनाई हैं। हालांकि, अब उन्होंने इन सितारों के साथ फिल्में न बनाने का बड़ा फैसला लिया है। निखिल ने इस बारे में खुलासा किया कि वे बॉक्स ऑफिस के दबाव में काम नहीं कर सकते और सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों से जुड़ी आर्थिक अपेक्षाओं के चलते अब वे इस दिशा में कदम नहीं उठाएंगे।

सुपरस्टार्स के साथ काम करने पर क्या बोले निखिल आडवाणी?

निखिल आडवाणी ने लेहरन रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "सुपरस्टार्स से फैंस बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद करते हैं और मैं इस तरह के दबाव में काम नहीं कर सकता। मैं सलमान खान के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता। मैं सभी को बताता हूं, जॉन, अक्षय को कि मुझे नहीं पता कि 600-800 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म कैसे बनाई जाती है।"

अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर क्या कहा?

निखिल आडवाणी ने यह भी खुलासा किया कि वे अभी भी अक्षय कुमार से सुबह-सुबह फोन पर बात करते हैं और उन्हें स्क्रिप्ट्स भेजते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे अब अक्षय कुमार के लिए डायरेक्शन नहीं करना चाहते। निखिल ने कहा, "मैं अक्षय के लिए प्रोड्यूस करूंगा लेकिन मैं डायरेक्शन नहीं करना चाहता। मैं नहीं कर सकता। भले ही मैं ऐसा करना चाहता हूं, लेकिन फिर भी मैं नहीं कर सकता।"

शाहरुख खान के साथ काम को लेकर निखिल का विचार

निखिल आडवाणी, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ 'कल हो ना हो' जैसी हिट फिल्म बनाई है, ने शाहरुख के साथ फिर से काम करने को लेकर कहा कि जब तक उन्हें कोई बेहतरीन स्क्रिप्ट नहीं मिलेगी, जो उनकी पुरानी फिल्मों से बेहतर हो, तब तक वे शाहरुख के पास किसी टॉपिक के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, "मेरे पास उनके लिए कोई टॉपिक नहीं है और मैं उनके पास तब तक कोई टॉपिक लेकर नहीं जाऊंगा जब तक मुझे नहीं लगता कि यह कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो ना हो से बेहतर होगा।"

NSIT
Nsmch

सुपरस्टार्स से क्यों बनाई दूरी?

निखिल आडवाणी का यह निर्णय बॉक्स ऑफिस की भारी अपेक्षाओं से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि बड़े सितारों के साथ काम करने का मतलब है बॉक्स ऑफिस पर 600-800 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्में बनाना, और यह दबाव वह नहीं झेल सकते। इसलिए, उन्होंने अब सुपरस्टार्स के साथ डायरेक्शन छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वे प्रोडक्शन में जुड़े रहेंगे।