LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

sayara Ahaan pandey: कौन है सैयारा के स्टार अहान पांडे की रूमर गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर तेज हुई अफेयर की चर्चा

sayara Ahaan pandey: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लीड एक्टर अहान पांडे की शानदार परफॉर्मेंस के साथ अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड श्रुति चौहान की पोस्ट ने अफेयर की अटकलें बढ़ा दी हैं।

sayara Ahaan pandey
अहान पांडे की कथित गर्लफ्रेंड- फोटो : social media

sayara Ahaan pandey: मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। पहले दिन ₹21 करोड़ और दूसरे दिन ₹24 करोड़ का कलेक्शन करते हुए फिल्म ने ₹45 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

क्या है 'सैयारा' की खासियत?

सैयारा में दमदार निर्देशन और इमोशनल नैरेटिव देखने को मिला है। स्क्रीन पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। मोहित सूरी की सिग्नेचर स्टाइल में रूमानी म्यूजिक और दिल छूती कहानी देखने को मिली है।पब्लिक और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

अहान पांडे की लव लाइफ भी चर्चा में: श्रुति चौहान का इमोशनल पोस्ट वायरल

जहां एक ओर फिल्म की सफलता के चर्चे हर तरफ हैं, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे की लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसकी वजह बना है श्रुति चौहान का एक इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें उन्होंने “I Love You” लिखा।

श्रुति चौहान ने क्या लिखा?

श्रुति चौहान ने लिखा कि उस लड़के के लिए जिसने इस सपने को देखा... अहान पांडे, I love you. मुझे तुम पर गर्व है... मैं रो रही हूं, चिल्ला रही हूं, और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। दुनिया अब जान रही है कि तुम क्या कर सकते हो।"इस पोस्ट ने फैंस और मीडिया के बीच अहान और श्रुति के रिलेशनशिप की चर्चा को जन्म दे दिया है।

NSIT
Nsmch

कौन हैं श्रुति चौहान?

 श्रुति चौहान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और फैशन आइकन है। कई म्यूज़िक वीडियोज़ और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा रह चुकी है।अहान पांडे की कथित करीबी दोस्त, जिनके साथ पहले भी उन्हें इवेंट्स में देखा गया है। हालांकि, अहान और श्रुति दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके बीच की बॉन्डिंग फैंस को साफ दिख रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

#AhanShruti और #SayaraStorm जैसे हैशटैग्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस ने श्रुति की पोस्ट को "बॉलीवुड की नई लव स्टोरी की शुरुआत" तक करार दे दिया है।