LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • 'नीतीश के लिए हम गद्दारी किए'... अनंत सिंह का अलग पार्टी बनाने पर बड़ा ऐलान, JDU का

  • Bihar Industrial Development and Investment
  • Bihar News: बिहार में उद्योग के दावों पर कुमार सर्वजीत का सवाल, डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर जमकर

  • Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर
  • Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की

  • Mann Ki Baat
  • PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बढ़ाया बिहार का मान तो CM सम्राट हुए खूब गदगद, ग्रीस

  • Motihari  Instagram Love Story
  • Bihar Instagram Love Story:मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी! Instagram के इश्क पर मोहल्ले की अदालत, मंदिर में

Mirzapur The Movie: गुरुवार को भी छाया कालीन भैया का भौकाल, Toxic की कमाई में बड़ी गिरावट

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’, ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’ और ‘इरुमुडी’ का गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानिए। किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसकी रफ्तार हुई धीमी?

Mirzapur The Movie

Mirzapur The Movie: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं। दोनों फिल्मों की कमाई ने सिनेमाघरों में मौजूद दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार दूसरे हफ्ते में काफी धीमी पड़ गई है।

सातवें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दिखाया दम

‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है और फिल्म की कमाई अब भी मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है और लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को करीब 10.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की सात दिनों की कुल नेट कमाई 147.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

‘टॉक्सिक’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

यश की बड़े बजट वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं मिल रही है। दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद फिल्म की दैनिक कमाई काफी कम हो गई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 16वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ‘टॉक्सिक’ ने करीब 39 लाख रुपये कमाए। इससे पहले 15वें दिन फिल्म का कलेक्शन लगभग 60 लाख रुपये रहा था। भारत में 16 दिनों के बाद ‘टॉक्सिक’ की कुल नेट कमाई 248.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

‘इरुमुडी’ ने तीसरे गुरुवार को कितने कमाए?

रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के बाद मुनाफे की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अब फिल्म की रोजाना कमाई में धीरे-धीरे कमी दिखाई दे रही है। सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेंड के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को करीब 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में 21 दिनों की कुल कमाई 174.45 करोड़ रुपये हो गई है।

NSIT
Nsmch

पांचवें हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी है। फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद अच्छी कमाई कर रही है। पिछले दिनों के मुकाबले इसकी रफ्तार में बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को करीब 10 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले 34वें दिन इसका कलेक्शन लगभग 10.25 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म की भारत में 35 दिनों की कुल नेट कमाई अब 163.13 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म की स्थिति मजबूत?

इन आंकड़ों को देखें तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं ‘हनुमान अंश’ लंबे समय से सिनेमाघरों में रहने के बावजूद लगातार अच्छी कमाई कर रही है। दूसरी तरफ ‘टॉक्सिक’ की रोजाना कमाई में दूसरे हफ्ते के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े अंतिम कलेक्शन से अलग हो सकते हैं और वास्तविक आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है।