LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखेंगे माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, स्मृति इरानी ने किया कंफर्म, जानें क्या होगी भूमिका

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखेंगे माइक्रोसॉफ्ट के फाउं

Patna - भारतीय टीवी पर अपने दूसरे सीजन के साथ आयी क्योंकि सास भी कभी बहू थी  के दूसरे सीजन को भी खूब पसंद किया जा रहा है। सीरियल में स्मृति ईरानी फिर से तुलसी विरानी बनकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वहीं अब इस शो को लेकर नई रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स नजर आएंगे। इसकी पुष्टि खुद स्मृति ईरानी ने की है।

विशेष अतिथि के रूप में आएंगे नजर

स्मृति ईरानी ने कंफर्म किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (Co-founder) और समाजसेवी बिल गेट्स शो के आगामी एपिसोड में विशेष रूप से दिखाई देंगे

बिल गेट्स की एंट्री पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

बुधवार को CNBC-TV18 से खास बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा, “यह भारतीय मनोरंजन जगत में एक ऐतिहासिक मोमेंट है. लंबे समय से महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य मुख्यधारा की बातचीत से दूर रहा है. यह पहल उस दिशा में एक बड़ा कदम है.”

विरानी परिवार की मुश्किलों को करेंगे दूर

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) अपनी बेटी परिधि (परी) विरानी के साथ चल रहे रिश्ते के तनाव पर चर्चा करने के लिए बिल गेट्स से वीडियो कॉल के जरिए बात करती नजर आएंगी. इस सीन में बिल गेट्स तुलसी को सलाह देंगे कि वह अपने परिवार और खुद की देखभाल के बीच कैसे संतुलन बना सकती है।

NSIT
Nsmch

शो का नया प्रोमो जारी

शो के निर्माताओं ने बुधवार को एक प्रोमो जारी किया, जिसमें तुलसी किसी से वीडियो कॉल पर बात करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, उस व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया गया था, लेकिन हिंट से साफ था कि कॉल अमेरिका से हो रही है। प्रोमो में तुलसी कहती हैं, “जय श्री कृष्णा, बहुत अच्छा लगा ये जानकर कि आप सीधे अमेरिका से मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं. आपका हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।